शाम 5:30 से देर रात 2:30 बजे तक नाै घंटे में 6.8 डिग्री लुढ़का पारा शहर में माैसम के तेवर सर्द हाेने लगे हैं। गुरुवार रात पारा 12 डिग्री से नीचे पहुंचकर सामान्य हाे सका। एेसा 20 दिन बाद हुअा, जब रात का तापमान सामान्य रहा। इससे पहले 16 नवंबर काे रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जाे तब सामान्य रहा था। उसके बाद से बुधवार रात तक रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ही बना हुअा था।
ठंड के लिए जरूरी दाेनाें फैक्टर रहे प्रभावी... वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि यहां ठंड के लिए दाे फैक्टर उत्तरी हवा अाना अाैर नमी कम हाेना जरूरी हैं। दाेनाें फैक्टर प्रभावी रहे। सुबह के वक्त नमी 65% रही जाे शाम को 48 फीसदी पर आ गई।
गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक एेसी रही पारे की चाल
शाम 5:30 बजे 21.40
रात 8:30 बजे 17.40
रात 11:30 बजे 17.80
रात 2:30 बजे 14.60
सुबह 5:30 बजे 12.60
सुबह 6:30 बजे 11.80
सुबह 8:30 बजे 14.40